गौतमबुद्ध नगर सांसद से मिले अभिभावक, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल सेक्टर-56 की मान्यता बहाल करने की मांग
नोएडा। सेक्टर-56 स्थित Uttarakhand Public School Noida की मान्यता बहाल कराने की मांग को लेकर अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को Mahesh Sharma, सांसद गौतमबुद्ध नगर से मिला। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल से जुड़े पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान की मांग की।
सांसद को सौंपे गए ज्ञापन में अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत करीब 1200 छात्रों का भविष्य इस निर्णय से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों का इस मामले में कोई दोष नहीं है, इसलिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की मान्यता बहाल कराने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए
मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा
ने Central Board of Secondary Education के अध्यक्ष Rahul Singh को पत्र लिखकर अभिभावकों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि अभिभावकों की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर विद्यालय की मान्यता पुनः बहाल करने के अनुरोध पर उचित निर्णय लिया जाए, ताकि छात्रों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके।
सांसद ने यह भी कहा कि यदि विद्यालय प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी विभागीय जांच कराई जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए संतुलित और न्यायोचित निर्णय लिया जाना आवश्यक है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि इस मामले में जल्द ही सकारात्मक समाधान निकलेगा, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
.jpeg)