नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘फिटनेस संकल्प’ का आयोजन,महिलाओं को किया गया सम्मानित

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘फिटनेस संकल्प’ का आयोजन,महिलाओं को किया गया सम्मानित


नोएडा, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोएडा में महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फिटनेस संकल्प संस्था द्वारा आयोजित किया गया, जिसके संस्थापक और कोच रमेश चौहान हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर महिलाओं को सम्मान पत्र, फूल, फ्रूटी, चॉकलेट और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में फराह नाज़, बबीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, कोमल करकारा, रेनू गुप्ता, राखी चौधरी, अल्का गुप्ता, अल्का कोहली, पुष्पा शर्मा, अंशिका पाठक, शालू, सुनीता कसाना, मीनू चौहान, प्रीति शर्मा, पंकज चौहान, गुड़िया, रुचि, अरुंधति शर्मा, सुमन शर्मा, शिल्पी बंसल, मधुलिका, गीता, मोना, उषा भंडारी, रितु भाटी, ईशिका शर्मा, प्रीतिका रैबिट, कंचन, पारिधि, काजल शुक्ला, स्नेहा गरोडिया, रिदम गुप्ता और इशु गर्ग सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम के आयोजक और फिटनेस संकल्प के संस्थापक रमेश चौहान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज को भी उनके प्रयासों की सराहना करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि फिटनेस संकल्प संस्था का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। संस्था समय-समय पर फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है ताकि समाज में जागरूकता बढ़ सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post