नोएडा के मामूरा में स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लापरवाही, कई गलियों में लगे कूड़े के ढेर

नोएडा के मामूरा में स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लापरवाही, कई गलियों में लगे कूड़े के ढेर
नोएडा के मामूरा इलाके में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इलाके की कई गलियों में पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और गंदगी लगातार फैलती जा रही है। यह तस्वीर गली नंबर 5, ग्लोबल पब्लिक स्कूल के पास की है, जहां लगभग 10 दिनों से सड़क किनारे कूड़ा जमा है, लेकिन अब तक सफाई नहीं कराई गई।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह गंदगी रिहायशी इलाके और स्कूल के पास पड़ी हुई है, जहां से रोज़ाना बच्चे और स्थानीय लोग गुजरते हैं। लगातार सड़ते कूड़े से दुर्गंध और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है, जो स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देंगे?
@NoidaAuthority @CEO_Noida#Noida #Mamura #CleanNoida #PublicHealth

Post a Comment

Previous Post Next Post