नेपाल में भारत का परचम: गिझोड़ के इशांत चौहान ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

 नेपाल में भारत का परचम: गिझोड़ के इशांत चौहान ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

नोएडा/गिझोड़: नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गिझोड़ गांव के होनहार खिलाड़ी इशांत चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल देश बल्कि पूरे नोएडा क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

इशांत चौहान, गिझोड़ निवासी श्री अजीत चौहान के सुपुत्र हैं। प्रतियोगिता में जीत के बाद गांव लौटने पर इशांत का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जीत की खुशी में पूरे गांव और परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर अभिनव चौहान, विधि चौहान, सचिन कौशिक, मिंटू लोधी, निखिल चौहान, दिवेश चौहान, हेमंत चौहान, शिवम परिहार, विशाल चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही ठाकुर संग्राम सिंह चौहान,(अध्यक्ष, क्षत्रिय करणी सेना नोएडा महानगर), विपिन सिंह सूर्यवंशी प्रदेश प्रवक्ता क्षत्रिय करणी सेना, विनोद चौहान विश्व हिंदू परिषद कोषाध्यक्ष नोएडा महानगर , सुंदर चौहान, अनूप धानुक सहित ने भी इशांत को बधाई दी।

इशांत के परिजनों ने समस्त ग्रामवासियों, मित्रों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। ग्रामीणों का कहना है कि इशांत की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

उल्लेखनीय है कि नेपाल के महिंद्रा नगर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 41 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक जीते और भारत को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान दिलाया। सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post