सेक्टर–16बी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘आयरन कल्चर जिम’ का भव्य शुभारंभ

 सेक्टर–16बी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘आयरन कल्चर जिम’ का भव्य शुभारंभ


ग्रेटर नोएडा वेस्ट | 21 जनवरी 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर–16बी में स्थित आयरन कल्चर जिम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री डी.पी. यादव जी (पूर्व सांसद), श्री एम.एस. बिट्टा जी (अध्यक्ष, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट) एवं श्री नरेश कुच्छल जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर देश के जाने-माने फिटनेस इन्फ्लुएंसर एवं विशेषज्ञ नीतेश सोनी, राहुल फिटनेस, अमित पंघाल, उमंग काबी सहित अन्य फिटनेस प्रशिक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नियमित व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नरेश कुच्छल जी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का अधिक समय मोबाइल फोन पर व्यतीत हो रहा है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल से दूरी बनाकर नियमित व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और आयरन कल्चर जिम से जुड़कर स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

उद्घाटन समारोह में प्रदीप राव, कुलदीप सिंह यादव, अंकित कौशिक, ओमपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्थानीय निवासी एवं युवा उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने आयरन कल्चर जिम में उपलब्ध आधुनिक मशीनों, प्रशिक्षित स्टाफ और बेहतरीन फिटनेस सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया।

आयरन कल्चर जिम का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को विश्वस्तरीय फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ, सशक्त और जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post