मामूरा में सालों से टूटी सड़कें अब बननी शुरू, RCC रोड और नालियों का काम तेज!

Advertisement

मामूरा में सालों से टूटी सड़कें अब बननी शुरू, RCC रोड और नालियों का काम तेज!


नोएडा। नोएडा के मामूरा क्षेत्र की वे गलियाँ और रास्ते, जिनकी खराब हालत को लेकर लोग लंबे समय से परेशान थे, अब आखिरकार बनते हुए नजर आने लगे हैं। इलाके में सड़क और नालियों के निर्माण का काम शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में राहत और उम्मीद दोनों देखने को मिल रही हैं। काफी समय से यहां की सड़कें टूटी पड़ी थीं। जगह-जगह गड्ढे, बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था। रोज़ाना स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और काम पर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था।

वर्षों से बनी हुई थी समस्या

मामूरा क्षेत्र में लंबे समय से सड़कें टूटी पड़ी थीं। जगह-जगह गड्ढे, बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और नौकरी पर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक बात भी पहुंचाई गई, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी।

अब तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

फिलहाल इलाके में आरसीसी सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। साथ ही नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि बरसात के मौसम में पानी भरने की समस्या कम हो सके। हाल ही में नोएडा अथॉरिटी की ओर से मामूरा रोड इंटरनल रोड की मरम्मत और पैच रिपेयर से जुड़ा टेंडर भी जारी किया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि क्षेत्र में सड़क सुधार कार्यों पर फोकस बढ़ा है।

चुनाव से पहले तेज हुआ विकास?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आने के कारण इलाके में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि जो सड़कें कई सालों से टूटी पड़ी थीं, उनका काम अब अचानक इतनी तेजी से कैसे शुरू हुआ। हालांकि वजह चाहे जो भी हो, फिलहाल सबसे बड़ी बात यह है कि लंबे समय से लंबित यह समस्या अब समाधान की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया और स्थानीय रिपोर्टिंग के बाद बढ़ा ध्यान

कुछ महीने पहले इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था और क्षेत्र की वास्तविक स्थिति लोगों के सामने लाई गई थी। अब ज़मीन पर जो बदलाव दिखाई दे रहा है, उसे स्थानीय लोग अपनी आवाज़ और लगातार उठाए गए मुद्दों का असर भी मान रहे हैं। हालांकि वजह चाहे जो भी हो, 

स्थानीय लोगों को राहत

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर यह काम समय पर और सही तरीके से पूरा हो जाता है, तो आने वाले दिनों में उन्हें काफी राहत मिलेगी। आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी और जलभराव की समस्या में भी कमी आएगी। दैनिक पड़ताल इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और आगे की हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Advertisement

टिप्पणियाँ